MP IAS Transfer News: मध्य प्रदेश में 37 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, देखे संपूर्ण अधिकारियों की सूची
MP IAS Transfer News: 37 IAS officers transferred in Madhya Pradesh, see complete list of officers
MP IAS Transfer News: मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने 37 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। लोकसभा चुनाव के पहले यह बड़ा उलट फेर किया है। 15 मार्च को जारी किए गए आदेश में गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस को ऊर्जा विकास निगम भोपाल का प्रबंध संचालक बनाया है। कलेक्टर जिला सिंगरौली अरुण कुमार परमार को उपसचिव मध्य प्रदेश शासन नर्मदा घाटी विकास विभाग की जिम्मेदारी सौपी है। तरुण भटनागर उपसचिव मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विभाग को कलेक्टर जिला शहडोल बनाया है।








