Betul Road Accident: बाईक को ट्रेक्टर ने मारी टक्कर, 3 वर्षीय मासूम की मौत, पिता गम्भीर रूप से घायल

Betul Road Accident: Tractor hits bike, 3-year-old innocent dies, father seriously injured

Betul Road Accident: बैतूल जिले के बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बारव्ही में ट्रेक्टर ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बारव्ही निवासी भीम पाटनकर अपनी तीन वर्षीय बच्ची हिमांशी और एक अन्य युवक गौतम के साथ बाईक से ग्राम कुंडी गए थे। वापस आते समय कुंडी और बारव्ही गांव के बीच एक ट्रेक्टर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में भीम पाटनकर और बच्ची हिमांशी घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। तीन वर्षीय बच्ची हिमांशी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बच्ची का पिता गंभीर रूप से घायल है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि कुंडी ग्राम में जब तीनों बाईक से पहुंचे थे, उस समय परिजनों ने तीन वर्षीय मासूम को बारव्ही नहीं जाने के लिए कहा था। परिजन उसे रोक रहे थे, लेकिन बच्ची नहीं मानी और वह पिता के साथ वापस गांव चली गई। घर जाते समय हादसा हो गया और बच्ची की मौत हो गई। हादसा रविवार शाम 7 बजे हादसा शाम 7 बजे का बताया जा रहा है। सोमवार को मृतिका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button