Press Varta News: अब अपराधियों की खैर नही, एसपी ने पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से किया यह वादा
Press Varta News: Now criminals will not be spared, SP made this promise to journalists in a press conference
Press Varta News: बैतूल। अभी तक कई कप्तान आए और उन्होंने अपराधों को रोकने को लेकर प्रयास करने की बात कही। जिसमें खास तौर पर गौ तस्करी शामिल है, लेकिन वर्तमान पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने पत्रकारवार्ता में कमेंट्मेंट किया है किa जिले में 100 प्रतिशत गौ तस्करी बंद होगी। एसपी ने और भी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए उन पर भी अंकुश लगाने का प्रयास करने की बात कही है। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक निश्चत झारिया, एएसपी कमला जोशी सहित पत्रकार प्रमुख रूप से उपस्थित थे। जिले की कमान संभालने के बाद एसपी ने पहली बार पत्रकारों से मुलाकात कर पुलिस और पत्रकारों के बीच कम्यूनिकेशन बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। पत्रकारों से चर्चा के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पत्रकारों ने एसपी को जिले के कई महत्वपूर्ण मामलों से अवगत कराया। अभी हाल ही में बैतूल जिले में गौवंश तस्करी का मामला सबसे ज्यादा उछला जिसमें एक युवक को उल्टा लटकाकर उसके साथ मारपीट की गई। एसपी श्री झारिया ने कहा कि मेरा कमेंट्मेंट है कि गौ तस्करी के मामलों को 100 प्रतिशत रोका जाएगा। कहीं भी जिले में गौवंश तस्करी नहीं होने देंगे। पुलिया के खुफिया तंत्र को और मजबूत करेंगे।
थाना प्रभारियों को गौवंश तस्करी के मामले में ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। बैतूल जिले से गौतस्करों के वाहन महाराष्ट्र के लिए नहीं जाने दिए जाएंगे। एसपी ने कहा कि जिले में जो भी अपराधिक घटनाएं हो रही है, इस पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा। जो हाल ही में लूट और चोरी की घटनाएं हुई है, घटना में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे। पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सामंजस्य जरूरी पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसपी ने कहा कि मुझे पत्रकारों से मिलने में थोड़ा विलंब हो गया है। इस बीच मैंने महसूस किया कि पत्रकार और पुलिस के बीच आपसी सामंजस्य बहुत अधिक अच्छे नहीं है। इसे दूर करने के लिए पत्रकारवार्ता आयोजित की गई है। पत्रकार पुलिस को न्यूज के माध्यम से घटना और अन्य मामलों के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराते है। पुलिस और पत्रकारों का आपसी तालमेल बेहतर होना चाहिए। पुलिस व्यवस्था में कहां कमी है इसे भी पूरा किया जाएगा। अपराधिक घटनाओं के संबंध में पत्रकारों को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। एसपी ने कहा कि पत्रकारों से संबंधित जो मामले आएंगे उन पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाएगा।



