Weather News Today: मध्य प्रदेश बढ़ने लगी गर्मी, 16 जिलों में 30 डिग्री के पार पहुँचा अधिकतम तापमान
Weather News Today: Heat starts increasing in Madhya Pradesh, maximum temperature crosses 30 degrees in 16 districts
Weather News Today: मार्च माह कुछ दिन बीतने के बाद ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिन और रात का तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक वर्तमान में मध्य प्रदेश में क्षोभमंडल के निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं चल रही है, जिसके कारण मध्य प्रदेश में ऊष्णता का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। आगामी दिनों तापमान में बढ़ोतरी की संभावना बनी है। मप्र के 16 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुँच गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान दमोह 32.6, मण्डला 33.0, नरसिंहपुर 34.2, सागर 31.4, टीकमगढ़ 31.0, मलनखण्ड 31.0, बैतूल 32.4, भोपाल 31.2, धार 33.8, नर्मदापुरम 32.8, इंदौर 32.0, खंडवा 33.5, खरगोन 32.6, और उज्जैन में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है।



