Indian Railway News: लोकमान्य तिलक टर्मिनस और बल्लारशाह के बीच साप्ताहिक नई ट्रेन की शुरूआत
Indian Railway News: Launch of new weekly train between Lokmanya Tilak Terminus and Ballarshah.

Indian Railway News: मध्य रेल ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बल्लारशाह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच साप्ताहिक ट्रेन चलाने का फैसला किया । विवरण इस प्रकार हैं:- 22109/22110 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – बल्लारशाह एक्सप्रेस (साप्ताहिक) 22109 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बल्लारशाह एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस दिनांक 12.03.2024 से 21.45 बजे प्रस्थान करेगी। और अगले दिन 12.10 बजे बल्लारशाह पहुंचेगी। 22110 बल्लारशाह-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस दिनांक 13.03.2024 से 13.40 बजे बल्लारशाह से रवाना होगी। और अगले दिन 05.30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
ट्रेन का पड़ाव: ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, धामनगांव, पुलगांव, वर्धा, हिंगनघाट, वरोरा और चंद्रपुर।
संरचना: एक 3-टियर स्लीपर,एक विकलांगों के लिए द्वितीय श्रेणी सामान रेक, तिन नॉन एसी चेयर कार, दो वातानुकूलित 2-टियर स्लीपर-कार,आठ द्वितीय श्रेणी स्लीपर, और छह एसी3 टियर स्लीपर इन ट्रेनों के रुकने के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry. Indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।

