Betul Mandi Bhav 29 February 2024: 29 फरवरी 2024 के बैतूल मंडी भाव, 7 हजार बोरे उपज की रही आवक
Betul Mandi Bhav 29 February 2024: Betul Mandi Bhav of 29 February 2024, arrival of 7 thousand bags of produce.
Betul Mandi Bhav 29 February 2024: गुरुवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 29 फरवरी 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 7 हजार 741 बोरे रही। 2480 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2039 बोरे , मक्का की आवक 3 हजार 202 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में आवक में मामूली बढ़ोतरी
कृषि उपज मंडी में उपज में बुधवार की अपेक्षा गुरुवार आवक में मामूली बढ़ोतरी हुई है। सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

