IMD Weather Alert: मध्य प्रदेश के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट, बैतूल में फिर बरसे बादल, फसलों को नुकसान

IMD Weather Alert: Rain alert in five districts of Madhya Pradesh, clouds rain again in Betul, damage to crops

IMD Weather Alert:  वर्तमान में उत्तरी कर्नाटक से लेकर दक्षिणी विदर्भ से मध्य छत्तीसगढ़ तक टूफ लाइन माध्य समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर विस्तृत है, जिसके कारण मध्य-दक्षिण मध्य प्रदेश में अभी भी नमी आ रही है। वहीं 17 फरवरी 2024 से अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना बनी हुई है। इसका असर मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग भोपाल शुक्रवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान बुरहानपुर, छिंदवाड़ा बेतुल,  खंडवा, खरगोन कहीं-कहीं माध्यम से तेज बारिश होने की संभावना बनी है। बुरहानपुर और छिंदवाड़ा में वज्रपात की भी संभावना है।
बैतूल जिले में फिर बरसे बादल
बैतूल जिले में शुक्रवार को भी दूसरे दिन कुछ क्षेत्रों में बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है। भैंसदेही क्षेत्र में शुक्रवार शाम को बारिश होने की समाचार प्राप्त हुए हैं। झालर क्षेत्र में भी हल्की बारिश के कारण चने सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। अभी कई किसान चने की फसल की कटाई कर रहे हैं अचानक बारिश होने से कटी फसल भीग गई है। बेमौसम हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button