Valentine’s Day 2024: वैलेंटाइन डे के लिए इस बार आये है खास गिफ्ट, मेसेज भेजने कैप्सूल की डिमांड
Valentine's Day 2024: This time special gifts have come for Valentine's Day, demand for capsules to send messages
Valentine’s Day 2024: फरवरी आते ही लोगों पर वैलेंटाइन डे की खुमारी छाने लगी है। प्रेमी-प्रेमिका से लेकर दंपति इसे खास बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मोबाइल और इंटरनेट क्रांति होने के बावजूद भी ग्रीटिंग कार्ड सहित गिफ्ट का क्रेज अभी भी कम नहीं है। 7 फरवरी से वैलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत हो गई है, तो बाजार भी इन लम्हों को खास बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हो गए हैं। गिफ्ट की दुकानों पर तरह-तरह के गिफ्ट्स सज गए हैं। 14 फरवरी को अपने वैलेंटाइन को विशेष महसूस कराने के लिए लोगों ने भी खरीद शुरू कर दी है। युवा तो खासकर इस दिन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
बाजारों में तरह-तरह के गिफ्ट्स व कार्ड्स मौजूद हैं। गिफ्ट दुकानों पर विभिन्न प्रकार के गिफ्ट आयटम सज गए हैं। इनमें अलग-अलग वैरायटी के गिफ्ट व कार्ड उपलब्ध हैं। बैतूल कोठीबाजार आर्चीज गिफ्ट गैलरी के संचालक देवेश दुबे ने बताया कि वैलेंटाइन डे के लिए कार्ड्स, चाकलेट्स, टेडी बीयर, वॉल हैंगिंग, घड़ी, परफ्यूम्स, गॉगल्स, मग, की-चेन, मूर्तिया फोटो फ्रेम, डायरी, कैलेंडर समेत अन्य गिफ्ट युवाओं को बहुत पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न तरह के कार्ड भी हैं, जिनमें लव, स्वीट हार्ट, रोज आदि के कार्ड उपलब्ध हैं। कपल एक दूसरे को मैसेज देने के लिए मैसेज कैप्सूल पर बाजार में उपलब्ध है इसके भी डिमांड खूब हो रही है। इसके अलावा म्यूजिकल कार्ड भी है जो युवाओं को काफी ज्यादा पसंद आ रहे है। इसके अलावा भी कई शानदार गिफ्ट बाजार में देखने के लिए आए हैं। गिफ्ट खरीदी करने के लिए आर्चीस गिफ्ट गैलरी कोठीबाजार में सबसे ज्यादा ग्राहकों की भीड़ लग रही है। यहां पर हमेशा ही कपल्स के मनपसंद के गिफ्ट मिलते हैं। यहां की किफायती रेट में अच्छे गिफ्ट उपलब्ध है।




