Bharat-America Drone Deal: China’s bullying will not work, America will give MQ-9B drone to India, the strength of the Indian Army will increase. नहीं चलेगी चीन की दादागिरी, भारत को MQ-9B ड्रोन देगा अमेरिका, बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

Bharat-America Drone Deal: China's bullying will not work, America will give MQ-9B drone to India, the strength of the Indian Army will increase.

File photo

Bharat-America Drone Deal: अब चीन की दादागिरी नहीं चलने वाली है। भारत चीन की हर हरकत पर बारीकी से नजर रखेगा। दरअसल  अमेरिका ने भारत को 31 MQ-9B ड्रोन देने का फैसला किया है। पीटीआई के मुताबिक अमेरिका से ड्रोन मिलने के बाद भारत इस ड्रोन को भारत की समुद्री सीमा में सर्विलांस और सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करेगा। जानकारी के अनुसार यह डील 3.99 अरब डॉलर में हुई है। इस ड्रोन की खासियत यह है कि यह 35 घंटे हवा में रह सकता है। इस दौरान दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखी जा सकती है। बताया जा रहा हैं कि पिछले साल जून में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका यात्रा गए थे तभी ड्रोन खरीदने की डील हुई थी। चीन सहित पाकिस्तान की हर हरकत का जवाब देने के लिए भारत लगातार सेना की ताकत बढ़ाने में लगा हुआ है। भारत थल, जल और वायु तीनों सेनन के बेड़े में यह ड्रोन तैनात करना चाहता है। भारत साउथ चीन सीमा में चीन की घुसपैठ रोकने के लिए भी इस ड्रोन का इस्तेमाल निगरानी के लिए कर सकते हैं।

इस ड्रोन की यह है खासियत
जानकारी के मुताबिक  MQ-9B ड्रोन की खासियत यह है कि यह 35 घंटे तक हवा में उड़ सकता है। 1900 किलोमीटर तक निगरानी करने में सक्षम है। 1 घंटे में 480 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। एडवांस रडार सिस्टम को भी चकमा देने में सक्षम है। इस ड्रोन से 4 मिसाइल एक साथ दागी जा सकती है। इस ड्रोन की लंबाई 65 फीट 7 इंच और इसकी ऊंचाई 12 फीट 6 इंच बताई जा रही है। 

Related Articles

Back to top button