Ayodhya Special Train Canceled: अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेनें रद्द, बैतूल के हजारों राम भक्त हुए मायूस
Ayodhya Special Train Cancelled: Special trains going to Ayodhya cancelled, thousands of Ram devotees of Betul disappointed
Ayodhya Special Train Canceled: रेलवे द्वारा अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलने का फैसला लिया था। एन वक्त पर स्पेशल ट्रेनों को रद्द कर दिया जिससे हजारों राम भक्त मायूस हो गए हैं। रेलवे विभाग की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया था जिसमें 31 जनवरी को बैतूल से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलने की जानकारी दी गई थी। स्पेशल ट्रेन चलने की जानकारी मिलने पर कई राम भक्त उत्साहित थे। अयोध्या जाने वाली स्पेशल ट्रेनों को अचानक कैंसिल कर दिया है। आज 31 तारीख को आने वाली स्पेशल ट्रेन नहीं पहुंच पाई है। बताया जा रहा है कि अगले आदेश तक ट्रेनों को होल्ड कर दिया है। स्पेशल ट्रेन चलने को लेकर नए आदेश जारी हो सकते हैं। इस दिन चलने वाली थी स्पेशल ट्रेन
जानकारी के मुताबिक रेलवे अयोध्या पहुंचने के लिए स्पेशल ट्रेन चल रही है। बैतूल से 31जनवरी, 11 फरवरी और 28 फरवरी को स्पेशल ट्रेन चलेगी। इन तिथियों में ट्रेन आमला स्टेशन पर सुबह 11:36 बजे, बैतूल 11:55 बजे और घोड़ाडोंगरी रेल्वे स्टेशन पर दोपहर 12:55 बजे पहुँचेगी और अयोध्या के लिए रवाना होगी। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या से वापसी के लिए 2 फरवरी, 13 फरवरी और 1मार्च को ट्रेन मिलेगी। इस तरह से कुल तीन ट्रिप होंगे। लेकिन अभी इस आदेश को रद्द कर दिया है।
इनका कहना है….
अयोध्या जाने वाली सभी स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश के लिए होल्ड कर दिया है।
व्ही के पालीवाल रेल्वेस्टेशन मास्टर बैतूल

