Betul Today News: बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए शिक्षक होते रहे परेशान, कई शिक्षक खाली हाथ वापस लौटे
Betul Today News: Teachers continued to be troubled for biometric authentication, many teachers returned empty handed.
Betul Today News: बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए बैतूल पहुंचे के शिक्षकों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा है। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण दिनभर शिक्षक परेशान होते रहे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक NSO पोर्टल पर HOIS और INOS का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करना अनिवार्य है। बैतूल मुख्यालय पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की व्यवस्था एमएलबी स्कूल बैतूल में कई गई। शनिवार को बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंचने से व्यवस्था चौपट हो गई। शिक्षा विभाग के बदइंतजामी के कारण शिक्षकों को दिनभर परेशान होना पड़ा। प्रमाणीकरण के इंतजार में दूरस्थ अंचलों से आए शिक्षक सबसे ज्यादा परेशान थे। शिक्षा विभाग की तरफ से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए 24 25 और 27 जनवरी तिथि दी गई थी। शनिवार को बड़ी संख्या में शिक्षक पहुंच गए। बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए 6 से 7 कम्प्यूटर सिस्टम लगाए गए थे और शिक्षकों की संख्या सैकड़ो पर पहुंच गई। व्यवस्था बनाने के लिए शिक्षकों को टोकन वितरित किए थे लेकिन शाम तक कई शिक्षकों का नंबर ही नहीं आया। कई शिक्षकों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।अब शिक्षकों को फिर से रविवार को बैतूल आना पड़ेगा। पर्याप्त व्यवस्था होती तो शिक्षकों को इस तरह से परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए शिक्षकों को पहले भी मौका दिया था लेकिन शिक्षक नहीं पहुंचे।
इनका कहना है….
बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए पर्याप्त व्यवस्था बनाई गई थी। कई दिनों से शिक्षकों को बुलाया जा रहा लेकिन नहीं पहुंचे अब एक पहुंचने से थोड़ी दिक्कत हुई है। शिक्षकों की परेशानियों को देखते हुए रविवार को भी प्रमाणीकरण होगा।
सुबोध शर्मा योजना अधिकारी जिला शिक्षा कार्यालय बैतूल



