Betul Road Accident: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, पांढुर्णा जिले में पदस्थ महिला आरक्षक की मौत

Betul Road Accident: Unknown vehicle hits car, woman constable posted in Pandhurna district dies

Betul Road Accident: बैतूल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क हादसा हुआ इस हादसे में पांढुर्णा जिले में पदस्थ महिला आरक्षक की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पांढुर्णा जिले के बढ़चिचोली में पदस्थ महिला आरक्षक सीमा मरकाम शुक्रवार की रात को कार से चिचोली की ओर जा रही थी। रात लगभग 12 बजे ग्राम नादा जोड़ के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी।
हादसे में महिला आरक्षक की मौत हो गई है। हादसा बैतूल- इंदौर हाईवे कोतवाली थाना बैतूल क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए है। पुलिस के मुताबिक महिला आरक्षक कार में बुरी तरह से फस गई थी जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला गया। मृतिका का शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
परीक्षा देने बैतूल आई थी महिला आरक्षक
 जानकारी के मुताबिक महिला आरक्षक बैतूल जिले के ग्राम सालीमेट की रहने वाली है। जिसका ससुराल ग्राम झारकुंड का है। महिला आरक्षक पांढुर्णा जिले के बढचिचोली में पदस्थ थी। जिसका शनिवार को सुबह बैतूल जेएच कालेज में एमए का प्रश्न पत्र था। महिला परीक्षा देने के लिए बैतूल आई थी। शुक्रवार रात को हुए सड़क हादसे में महिला आरक्षक की मौत हो गई। खेड़ी सावलीगढ़ पुलिस का कहना है की अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वाहन की तलाश में जुड़ गई है। 

Related Articles

Back to top button