वर्षों के दर्द से मिली मुक्ति, महिला के पेट से निकला साढ़े 3 किलो का गोला

ज्ञानू लोखण्डे बैतूल

बैतूल। जिला अस्पताल के डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई है। एक महिला के पेट का सफल ऑपरेशन कर पेट से साढ़े तीन किलो का गोला निकाला गया। ऑपरेशन के बाद महिला को वर्षो से चले आ रहे दर्द से निजात मिली है। जानकारी के अनुसार चिचोली ऊंचागोहान निवासी जंगती पति बस्तीराम सलामे (35) महिला कई दिनों से पेट के दर्द से परेशान थी। जब पेट का दर्द बहुत अधिक बढ़ गया तो महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में जब पेट की सोनोग्राफी की तो पेट में गोला होना पाया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला के ऑपरेशन की बात कही। परिजनों की सहमति के बाद सोमवार सुबह महिला का जिला अस्पताल में ऑपरेशन करना प्रारंभ कर दिया है। डॉ प्रतिभा रघुवंशी, डॉ आर गोहिया, सर्जन डॉ रंजीत राठौर और डॉ रानू वर्मा इन सभी डॉक्टरों के प्रयास से महिला का ऑपरेशन सफल हो गया। महिला के पेट से साढ़े तीन किलो का गोला निकाला है। इस तरह के ऑपरेशन करना बहुत कठिन होता है, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों के प्रयास से महिला का ऑपरेशन सफल हो पाया है। अब महिला की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है और महिला को दर्द से भी राहत मिल गई। बताया जा रहा है कि महिला लगभग पिछले पांच वर्षो से पेट के दर्द की शिकायत से परेशान थी। सीमित संसाधनों के बीच इस तरह के ऑपरेशन करना आसान नहीं है। महिला का सफल ऑपरेशन होने पर वरिष्ठ डॉक्टरों ने भी ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button