Mp Weather Alert: सतना 3.9, पचमढ़ी में पारा 4.2 डिग्री पर पहुंचा, मप्र के आधा दर्जन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

MP Weather Alert: Satna 3.9, mercury reaches 4.2 degrees in Pachmarhi, cold wave alert in half a dozen districts of MP

फ़ाइल फ़ोटो

Mp Weather Alert: मध्य प्रदेश में एक बार फिर शीतलहर शुरू हो गई है। कई जिलों में तापमान तेजी से नीचे आने लगा है। सतना का 3.9, नौगांव का न्यूनतम तापमान 4.1 और हिल स्टेशन पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 4.2, पर पहुँच गया है। मप्र में 26 जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण अचानक शीतलहर बढ़ गई है। मौसम विभाग भोपाल में बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि खंडवा, खरगोन, सिवनी, छतरपुर, भिंड और सागर, सतना जिला में अगले 24 घंटे के दौरान शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई। 

MP के प्रमुख शहरों का तापमान
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक  मंगलवार रात का बैतूल का न्यूनतम तापमान 7.8, भोपाल 7.4, दतिया 5.4, धार, 8.2,  गुना 7.0, ग्वालियर 7.9, नर्मदा पुरम 9.0, इंदौर 9.9, खंडवा 9.0, खरगोन 8.8, पचमढ़ी 4.2, रायसेन 5.4, राजगढ़ 5.4, राजगढ़ 5.2, रतलाम 7.6, उज्जैन 7.3, छिंदवाड़ा 9.9, दमोह 6.8, जबलपुर 8.9, खजुराहो 5.0, मंडला 11.0, नरसिंहपुर 9.2, सागर 5.4, सतना 3.9, सिवनी 10.0,  सीधी 6.0, टीकमगढ़ 8.0, उमरिया 10.4, न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 

Related Articles

Back to top button