Betul Road Accident News: ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, रेलवेकर्मी की मौत, तीन बच्चें गंभीर घायल

Betul Road Accident News: Truck hits scooter, one dead, three seriously injured

Betul Road Accident News: सारणी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई तीन गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है।यह से पाढर अस्पताल भर्ती किया है। हादसे की सूचना मिलती है पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

जानकारी के मुताबिक काली माई और पाथाखेड़ा के बीच रविवार दोपहर को एक ट्रक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो जाने की खबर सामने आई है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। स्कूटर पर तीन बच्चे सहित कुल चार लोग सवार थे। बताया जा रहा कि घोड़ाडोंगरी निवासी रेलकर्मी हीरालाल पवार अपने दो बच्चो और भतीजे के  को मठारदेव मेला लेकर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया। हादसे में हीरालाल की मौत हो गई। घायलों में  दो की हालत  गंभीर बताई जा रही है। घायलों का पाढऱ अस्पताल में उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button