Betul Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident: Unknown vehicle hits bike, youth dies, two seriously injured

Betul Road Accident: एक अज्ञात वाहन में बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। वही दो लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के बाजार जोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाजारढाना निवासी अनमोल कहार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वही हादसे में बेहड़ीढाना निवासी राजू और चंदन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं घायलों को उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया है।
बताया जा रहा है कि तीनों युवक मोटरसाइकिल से परतवाड़ा से वापस गाँव आ रहे थे इसी समय हादसा हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। इधर बुधवार को मृतक का घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।



