MP Changed School Timings: शीतलहर को देखते हुए मप्र में स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे से लगेंगे स्कूल

MP Changed School Timings: In view of the cold wave, school timings changed in MP, now schools will start from this time

MP Changed School Timings: मप्र में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय मे बदलाव किया है। अभी बारिश के बाद प्रदेश के जिलों में शीतलहर का कहर जारी है। 8 जनवरी को जारी आदेश के अनुसार उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शाला समय परिवर्तन के संबंध में जारी विभागीय समसंख्यक आदेश  27.12 2023 के अनुक्रम में राज्य शासन एतद् द्वारा  20 जनवरी 2024 तक के लिए निम्नानुसार है।

ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं वे प्रातः 10.00 बजे से संचालित होंगे। दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भी प्रात 10.00 बजे से संचालित किय जाएंगे। ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रातः 10.30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे।  कक्षा 6 से 12 वी तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

फ़ाइल फ़ोटो

Related Articles

Back to top button