Betul Atikraman News: बैतूल में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, कार्रवाही से मचा हड़कंप, सब्जी विक्रेता भी दुकान लेकर भागे

Betul Atikraman News: Bulldozer runs on encroachment in Betul, action creates panic, vegetable vendors also run away with their shops

Betul Atikraman News: बैतूल में पिछले एक सप्ताह से नगर पालिका इस कोशिश में लगी हुई थी कि कोतवाली थाने से पेट्रोल पंप तक फैलाया गया अतिक्रमण अतिक्रमणकारियों द्वारा खुद ही हटा लिया जाए, लेकिन तमाम कोशिशें नाकाम साबित हुई। अतिक्रमणकारियों पर सूचना और मुनादी कभी कोई असर जब नहीं हुआ तो  बुधवार से नगरपालिका ने सख्ती से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इसकी शुरुवात थाना चौक से ही कि गयी। नगर पालिका सहित राजस्व का अमला कर्मचारियों की फौज लेकर दोपहर 12 बजे थाना चौक पहुंच गया था। अमले ने अतिक्रमण के दायरे में आने वाले कब्जे चुन चुन कर हटाने शुरू किए। इस दौरान थाने के सामने लगी गुमठियां और पाल पर्दे की दुकानें हटाते हटाते अमला आगे बढ़ रहा था। 
चूने की लाइन डालकर तय की सीमा
नगर पालिका द्वारा मंगलवार थानचौक से पेट्रोल पम्प चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ चूने की लाइन डालकर सीमा तय कर दी गयी थी। यानी कि लाइन के आगे अतिक्रमण नहीं होना चाहिए। कुछ दुकानदारो के टिन शेड इसके दायरे में आ रहे थे। जिन्होंने स्वयं ही टीन शेड हटाना शुरू कर दिया था। नपा के राजस्व निरीक्षक  ब्रज गोपाल परते ने बताया कि सड़क के सेंटर पॉइंट से दोनों तरफ दस दस फिट की दूरी पर लाइने डालकर सीमा तय की गई है। इसके अलावा कई दुकानें नगर पालिका के ड्रेनेज के बाहर लगी हुइ हैं। उन्हें ड्रेनेज के अंदर किया जा रहा है। इधर चुने की लाई डालने के बाद भी कुछ लोगों ने सब्जी दुकानें लाग ली थी। नपा अमला दुकानें समेटने लगा तो कई दुकान संचालक दुकान लेकर भाकते नजर आए। 
मुहिम चालू होते ही बस स्टैंड पर हड़कम्प
नगर पालिका की समझाइश सबसे ज्यादा बेअसर बस स्टैंड पर नजर आई जहां लाइन डालने के बावजूद कब्जा धारियों ने अपनी दुकानें हटाने की जहमत नहीं उठाई। जैसे ही थाना चौक से  मुहिम शुरू किए जाने की सूचना मिली बस स्टैंड पर काबिज अवैध कब्जाधारियों में हड़कम्प मच गया। आनन फानन मे कब्जाधारियों ने अतिक्रमण के दायरे में आने वाले अपने कब्जे हटाने शुरू किए ताकि नपा की सख्ती का सामना उन्हें ना करना पड़े।
इनका कहना….
आज से मुहिम शुरू कर दी गई है। जिन दुकानदारों का कब्जा तय सीमा से बाहर पाया जा रहा है। वहां कब्जा हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
ब्रजगोपाल परते, राजस्व निरीक्षक, नपा बैतूल

Related Articles

Back to top button