New Year Celebration 2024: थर्टी फर्स्ट और नए वर्ष 2024 पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन

New Year Celebration 2024: Action will be taken against those who create ruckus on Thirty First and New Year 2024, police issued guidelines

गूगल फ़ाइल फ़ोटो

New Year Celebration 2024: बैतूल इस वर्ष के आखरी दिन थर्टी फर्स्ट और नए साल के मौके पर जगह-जगह जश्न मनाया जाएगा। इस दिन हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए आबकारी और पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। दोनों विभाग द्वारा चेकिंग के लिए टीमें तैयार कर ली गई है। इन टीमों द्वारा लगातार रात के समय अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर चेकिंग की जाएगी। 31 दिसंबर की शाम को थर्टी फर्स्ट और रात में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। कई जगह कार्यक्रम आयोजित होंगे। थर्टी फर्स्ट और नए साल का जश्न मनाने के लिए होटलों, ढाबों पर पार्टी करने के लिए जाएंगे। इस पर पुलिसकर्मियों और आबकारी विभाग के टीम की नजर बनी रहेगी। देखने में आता है कि थर्टी फर्स्ट की रात को लोग होटलों, ढाबों में पहुंचकर शराब पीते हैं और हुड़दंग मचाते हैं। युवा शराब पीने के बाद फर्राटे से वाहन दौड़ाते हैं जिसके कारण हादसे होने का डर बना रहता है। कई जगह शराब पीकर विवाद भी हो जाते हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए पुलिस नेे हुड़दगियों पर नजर बनाए रखने के लिए टीम गठित की है। इस टीम द्वारा 31 दिसंबर की रात को होटलों, ढाबों का निरीक्षण किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी आशीष सिंह पवार ने बताया कि थर्टी फर्स्ट पर उपद्रवियों पर नजर रखने के लिए कोतवाली की एक टीम, पाढर चौकी की एक टीम और खेड़ीसांवलीगढ़ चौकी से एक टीम रहेगी जो हाईवे पर संचालित सभी ढाबों पर निगरानी रखेगी। कोई भी शांति व्यवस्था भंग करता है तो उसके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। 

आबकारी विभाग की टीम भी तैयार
थर्टी फर्स्ट को लेकर आबकारी विभाग की टीम भी तैयार है। आबकारी अधिकारियों के मुताबिक सभी ब्लॉकों में एक-एक टीम गठित की है। इस टीम द्वारा अभी से लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वे खुले में  बैठकर शराब नहीं पीए। कोई भी खुले में बैठे शराब पीते पाया गया तो कार्रवाई होगी। साथ ही होटल, ढाबा संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे अवैध रूप से शराब का सेवन न करने दे, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग की टीम भी थर्टी फर्स्ट पर पूरे रात भ्रमण करते हुए निगरानी रखेगी। इस बार सुरा प्रेमियों की परेशानी यह है कि सरकार ने आहता बारों को बंद कर दिया है। ऐसे में सुरा प्रेमियों को शराब पीने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। 
ढाबों पर शराब की बड़ी खेप पहुंची
जानकार सूत्रों ने बताया कि नए साल के जश्न के लिए जिले के एक सैकड़ा से अधिक ढाबों पर अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पहुंच चुकी है। नए साल के जश्न में कोई कमी नहीं रहे, इसके लिए ढाबा संचालकों ने शराब ठेकेदारों से थोक में शराब बुलवाई है। इसका उपयोग 31 दिसंबर की रात्रि और 1 जनवरी को किया जा सकता है। भले ही आबकारी और पुलिस दावा कर रही है कि ढाबों का निरीक्षण किया जाएगा लेकिन हर ढाबों पर पहुंचना संभव दिखाई नहीं दे रहा है। जानकार सूत्रों ने बताया है कि छोटे और बड़े ढाबों पर दो से लेकर दस पेटियां ब्रांडेड शराब की पहुंच चुकी है। यदि पुलिस आबकारी सख्ती करे तो बड़े पैमाने पर अवैध शराब मिलने से इंकार नहीं किया जा सकता है। 

Related Articles

Back to top button