Road Accident News: मप्र के गुना में भीषण सड़क हादसा 13 लोगों की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद बस में लगी आग
Road Accident News: Horrific road accident in Guna, Madhya Pradesh, tragic death of 13 people, bus caught fire after the accident
Road Accident News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में बुधवार रात को बस और डंपर की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बस में आग लग गई। हादसे में 12 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। आग में 16 लोग झुलस गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यात्री बस गुना से आरोन की ओर जा रही थी तभी बुधवार रात लगभग 8:00 बजे बस की टक्कर एक डंपर से हो गई और बस पलटने के बाद उसमें आग लग गई। बस में लगभग 30 यात्री बैठे होने की जानकारी सामने आई है। इस हादसे में बस में सवार यात्री और डंपर चालक सहित 13 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलते ही गुना एसपी विजय कुमार खत्री भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जताया है। इस हादसे के जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपए के आर्थिक सहायता देने के घोषणा की है।



