Betul Fog News: मप्र के भोपाल, ग्वालियर समेत 25 जिलों में घाना कोहरा छाया रहने की संभावना

Betul Fog News: There is a possibility of dense fog in 25 districts of Madhya Pradesh including Bhopal and Gwalior.

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Fog News: मप्र के कई जिलों में अब घना कोहरा छाने लगा है। कोहरे ने वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिए है कोहरे के कारण वाहन चालक हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने को मजबूर हो गए है। मौसम विभाग भोपाल ने मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि  ग्वालियर, दतिया, भिंड जिले अति घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इन जिलों में कोहरा जाने के बाद दृश्यता 50 मीटर से कम हो सकती है।   मुरैना, छतरपुर, निवाड़ी, अशोक नगर, मुरैना, रीवा, सतना, पन्ना जिले में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है यहां की दृश्यता 50 से 500 मीटर की हो सकती है। विदिशा, भोपाल शाजापुर, नीमच, गुना, शिवपुरी सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह सागर और टीकमगढ़ जिलों घना कोहरा छाया रह सकता है। यहां की विजिबिलिटी 200 से 800 मीटर की रह सकती है। 

कोहरे से ट्रेनें भी देरी से चल रही
कोहरे के कारण ट्रेनें भी देरी से चल रही है। दिल्ली से नागपुर की और जाने वाली कुछ ट्रेनें एक घंटे से देरी से चल रही थी। अन्य ट्रेनों पर भी असर देखने को मिल मिल रहा है। यात्री भी परेशान हो रहे है। 

Related Articles

Back to top button