Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के 26 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम, ग्वालियर सबसे ज्यादा ठंडा
Mp Weather Today: Minimum temperature in 26 districts of Madhya Pradesh is less than 10 degrees, Gwalior is the coldest.
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश इन दिनों शीतलहर की चपेट में है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान करके रखा है। मध्य प्रदेश में 26 ऐसे जिले हैं जहां का न्यूनतम तापमान (MP Weather today) 10 डिग्री से कम है। प्रदेश में ग्वालियर सबसे ज्यादा ठंडा बना हुआ है। ग्वालियर का सबसे कम 5.7 डिग्री बना हुआ है। ठंड के तेवर और बढ़ाने की संभावना बनी हुई है।मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात का छिंदवाड़ा का न्यूनतम ( Mp weather forecast) तापमान 9.2 दमोह 9. 0, जबलपुर 7.6, खजुराहो 9.2 ,मंडला 7.2, नरसिंहपुर 10.4, नवेगांव 7.2 रीवा 6.5, सागर 8.7, सतना 8.2, सिवनी 9.4, सीधी 9.6 ,टीकमगढ़ 13.0 उमरिया 7.3, मलाजखंड 7.3, बैतूल 7.5, भोपाल 8.8, दतिया 6.4, धार 9.7, गुना 8.0, ग्वालियर 5.7, नर्मदापुरम 11.0 इंदौर 11.6, खंडवा 9.0, खरगोन 8.8, पचमढ़ी 6.0, रायसेन 7.8, राजगढ़ 6.6, और उज्जैन का न्यूनतम 10.2 डिग्री दर्ज किया गया है।
फसलों को भी होगा फायदा
गिरता तापमान फसलों के लिए भी फायदेमंद बना हुआ है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान अभी फसल के अनुकुल है। जितनी अधिक ठंड पड़ेगी उतना फसलों को फायदा होगा। कम तापमान में रबी फसल की अच्छी पैदावार होती है। ठंड के कारण जमीन में नमी बरकरार होने से किसानों को सिंचाई भी कम करनी पड़ेगी। उन किसानों को अधिक फायदा होगा, जिनके पास फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त जल स्त्रोत के साधन नहीं है। कृषि वैज्ञानिक बताते है कि वर्तमान में जिस तरह से ठंड पड़ रही है। यह गेहूं, चने सहित अन्य फसलों के लिए अच्छा अनुकुल मौसम बना हुआ है।



