Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन बने है बारिश के आसार

Mp Weather Today: Weather will change again in Madhya Pradesh, there are chances of rain on this day

Mp Weather Today: अब मौसम में तेजी से बदलाव होने लगा है। मौसम बदलता ही ठंड के तेवर भी बढ़ने लगे है। दिसंबर माह के आखिरी में फिर मध्य प्रदेश में मौसम बदलने और बारिश होने के आसार है। दो नए सिस्टम ( पश्चिमी विक्षोभ) बन रहे हैं जिसके कारण मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 23, 24 और 25 दिसंबर को कई हिस्सों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

MP में उमरिया और पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा
पिछले दो-तीन दिनों से मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर बढ़ते जा रहे हैं। न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में उमरिया और पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा है। उमरिया का न्यूनतम तापमान 7.2 और पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह छिंदवाड़ा का न्यूनतम तापमान 9.6 दमोह 10.2 जबलपुर 9.2 , खजुराहो 10.0, मंडला 8.7, नरसिंहपुर 12.2, रीवा 7.6, सागर 11.8, सतना 9.6, सिवनी 11.2, सीधी 9.6, टीकमगढ़ 12.0, बैतूल 11.2, भोपाल 11.9, दतिया 9.0, धार 13.7 , गुना 12.1, ग्वालियर 9.1, नर्मदापुरम 14.0, इंदौर 15.5 खंडवा 12.0 डिग्री दर्ज किया है। 

Related Articles

Back to top button