Betul Postal Workers Strike: ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, डाक वितरण का काम ठप्प
Betul Postal Workers Strike: Indefinite strike of Gramin Dak Sevaks, postal delivery work halted
Betul Postal Workers Strike: बैतूल मंगलवार से ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए। हड़ताल के कारण मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में कही भी डाक वितरण कार्य नहीं हो पाया, जिससे लोग परेशान होते रहे। 7 सूत्रीय मांगों को लेकर डाक सेवकों द्वारा हड़ताल की जा रही है। डाक सेवकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, जब तक हड़ताल जारी रहेगी।
जिला मुख्यालय पर डाक सेवक मुख्य डाक घर कोठीबाजार के सामने धरने पर बैठे है। ग्रामीण डाक सेवकों की मांग है कि ग्रामीण डाक सेवकों का कार्य समय 8 घंटे का किया जाए एवं घंटे के हिसाब से ही सभी को लाभ दिया जाए। कमलेशचन्द्र कमेटी की विभागीय कर्मचारियों की तरह वेट, इन्क्रीमेंट, वरीयता, बिचिंग एवं 12 वर्ष से 24 वर्ष एवं 36 वर्ष की सफल सेवा पूर्ण होने पर विभागीय कर्मचारी की तरह फाईनेंशियल अपग्रेडशन किया जाए। गु्रप इंश्योरेंस स्कीम का कवरेज 5 लाख रूपए तक बढ़ाया जाए। विभागीय कर्मचारियों के समान गे्रच्युटी दी जाए। ग्रामीण डाक सेवकों के अवकाश 180 दिनों तक का जमा रखा जाए। ग्रामीण डाक सेवकों के परिवार के लिए पूर्ण मेडिकल सेवा उपलब्ध कराई जाए। एसडीबीएस की राशि 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत की जाए। विभाग के इंसेटिव्ह वाली योजनाएं जैसी आईपीपीबी डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, बचत योजनाएं एवं मनरेगा से संबंधित कामकाज ग्रामीण डाक सेवकों से नहीं किया जाए। डाक सेवकों को वार्षिक वेतन वृद्धि विभागीय कर्मचारियों की तरह की जाए। ग्रामीण डाक सेवकों की इच्छा के विरूद्ध स्वयं की मोबाईल डिवाईस का उपयोग विभागीय कार्य किए जाने की बाध्यद्धता समाप्त की जाए। इसी तरह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कार्य की बाध्यद्धता समाप्त की जाए। ग्रामीण डाक सेवकों को लेपटॉप, प्रिंटर एवं हाई स्पीड नेटवर्क की सुविधा की उपलब्ध की जाए, आदि मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है। हड़ताल के पहले ही दिन हड़ताल का असर देखने को मिला है। ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को डाक वितरित नहीं की गई, जिससे कई लोग परेशान होते रहे। कई लोगों की जरूरी डाक होने के कारण भी वितरण नहीं हो पाया। ऐसे में कई लोगों को नुकसान होने की भी संभावना बनी है। डाक कर्मचारियों के संभागीय सचिव मधु भट्ट, शाखा अध्यक्ष संतोष राठौर और परिमंडल सचिव रामसिंह धाकड़ ने बताया कि अखिल भारतीय डाक ग्राम सेवक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती वे हड़ताल पर डटे रहेंगे। लोगों का जो भी नुकसान होगा, इसकी जवाबदारी डाक सेवकों की नहीं होगी।

