New CM of Madhya Pradesh: मप्र भाजपा विधायक दल की बैठक में मप्र का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) को चुना गया है। सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में CM पद के लिए ओबीसी वर्ग से आने वाले डॉ मोहन यादव के नाम पर मुहर लगी है।जानकारी आई है कि शिवराज सिंह चौहान ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव का सभी विधायकों ने समर्थन किया है। डॉ यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक है। मुख्यमंत्री के अलावा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला की डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। विधायक दल की बैठक में हरियाणा के सीएम और पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर, डॉक्टर के लक्ष्मण, राष्ट्रीय सचिव आशा लकड़ा प्रमुख रूप से उपस्थित थे। नए मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शिवराज सिंह चौहान ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगू भाई पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा भी मंजूर कर कर लिया है। जानकारियां सामने आई है कि नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।