Mp Cold News Today: बढ़ी ठंड, पचमढ़ी में तापमान 7.8 डिग्री, बैतूल में शनिवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात

Mp Cold News Today: Cold increased, temperature 7.8 degrees in Pachmarhi, coldest night of the season on Saturday night in Betul.

Mp Cold News Today: मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्रचंड ठंड का प्रहार देखने को मिल रहा है। सतपुड़ा की वादियों में बसा पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंड है। इधर बैतूल में शनिवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में अब लगातार गिरावट आ रही है। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार की दरमियां रात का पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री, बैतूल का 10.7, भोपाल का 11.9, दतिया 12.8, धार 13.9, गुना 12.8, ग्वालियर 11.3, नर्मदा पुरम 14.2, इंदौर 14.2, खंडवा 13.4, खरगोन 14.2, रायसेन 12.1, राजगढ़ 10.4, रतलाम 14.6, उज्जैन 14.0, छिंदवाड़ा 10.5, दमोह 15.2, ग्वालियर 12.7, खरगोन 14.2, मंडला 11.6, नरसिंहपुर 16.2, रीवा 11.4, सागर 14.1, सतना 12.6, सिवनी 12.2, सीधी 13.6 टीकमगढ़ 15.5 डिग्री दर्ज किया है।
बैतूल में सीजन की सबसे ठंडी रात
शनिवार- रविवार की  ने रात बैतूल जिले की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई है। बैतूल में न्यूनतम तापमान 10. 7 डिग्री पर पहुंच गया है। इस सीजन में पहली बार तापमान इतना काम हुआ है। आने वाले दिनों में जिले वासियों को फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। ठंड इतनी अधिक बढ़ गई की लोग दिन हो या फिर रात गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर हो गए हैं। 

Related Articles

Back to top button