Betul Road Accident: कंटेनर ने कोतवाली थाना प्रभारी के निजी वाहन को मारी टक्कर, हादसे के बाद कंटेनर कोसमी डैम में उतरा
Betul Road Accident: Container hit the personal vehicle of Kotwali police station in-charge, after the accident the container landed in Kosmi Dam.
Betul Road Accident: नागपुर भोपाल नेशनल हाइवे फोरलेन पर बैतूल के पास शुक्रवार की रात को एक कंटेनर ने बैतूल कोतवाली थाना प्रभारी की स्कार्पियो वाहन को पीछे से टक्कर मारी दी। टक्कर के बाद कंटेनर कोसमी डैम के पानी में उतरा । पुलिस ने कंटेनर के ड्राइवर को डैम से निकाला ।
घटना को लेकर टीआई आशीष पवार ने बताया कि शुक्रवार रात को पेट्रोलिंग करने के दौरान हादसा हुआ । उन्होंने बताया कि शहर में गश्त करने के बाद फोरलेन पर गश्त करने गया था । इसी दौरान एक कंटेनर तेज़ रफ़्तार में आया और पीछे से उनकी निजी स्कॉर्पियो वाहन को टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जोर से लगी की स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। अनियंत्रित कंटेनर डिवाइडर के ऊपर से निकाल कर रेलिंग तोड़ते हुए डैम में गिर गया । घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे ।पुलिस ने डैम से कंटेनर ड्राइवर को निकाला और जिला अस्पताल लेकर आए इसके अलावा टीआई आशीष सिंह पवार और उनके साथ प्रकाश नाम के युवक को भी जिला अस्पताल लाया गया । जहां टीआई के हाथ का एक्सरे किया गया । दोनों को मामूली चोट लगी है। कंटेनर ड्राइवर नशे की हालत में था जिसे कोतवाली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है ।



