Train Accident Today: बैतूल रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की बोगी प्लेटफार्म पर चढ़ी, बड़ा हादसा होते हुए टाला, कोई जन हानि नही
Train Accident Today: Goods train bogie ran on platform at Betul railway station, major accident averted, no loss of life
Train Accident Today: बैतूल रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी बोगी प्लेटफार्म पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला बैतूल रेलवे स्टेशन पर सोमवार के रात को मालगाड़ी का डिब्बा प्लेटफार्म पर चढ़ गया। यहां एक बड़ा हादसा होते टल गया है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात लगभग 10:30 बजे सीमेंट से भरी मालगाड़ी स्टेशन पहुंची। यार्ड में मालगाड़ी को रिवर्स करके लगाया जा रहा था। तभी गाड़ी तेजी से एकाएक पीछे आ गई। मालगाड़ी की पिछली बोगी OHE पोल को तोड़ते हुए लगभग 10 मीटर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। इस हादसे में प्लेटफॉर्म क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे में वैगन की पीछे की ट्रॉली टूट कर आगे की ट्रॉली के पास तक खिसक कर आ गई है। जहां पर यह हादसा हुआ है वहां से पगडंडी वाला रास्ता है रामनगर निवासी रेलवे ट्रैक पार करते हुए आना-जाना करते है। गनीमती आ रही कि यहां कोई बड़ा हादसा होने से बच गया।- Betul Today News: आठनेर में पटाखा बाजार की दुकान में लगी आग, देखिये पूरा वीडियो
हादसे की सूचना लगते ही अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया है। यार्ड की घटना होने के कारण यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। जीआरपी से मिली जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी यार्ड में लग रही थी तब रिवर्स होते समय या हादसा हो गया है। रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी पर लोको पायलट दिलीप कुमार चंदेलकर (AMLA) असिस्टेंट लोको पायलट नौशाद आलम (AMLA) तथा गार्ड – बी एन वर्मा (AMLA) मौजूद थे। फिलहाल रेलवे द्वारा हादसे की जांच की जा रही है।



