Betul Today News: आठनेर में पटाखा बाजार की दुकान में लगी आग, देखिये पूरा वीडियो
Betul Today News: Fire breaks out in firecracker market shop in Aathner, watch full video
Betul Today News: बैतूल जिले के आठनेर ब्लाक में पटाखा बाजार के दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी में मौके पर पहुंचकर आग बुझाई है। सोमवार को आठनेर के पटाखा बाजार की दुकान में अचानक आग लग गई। और जैसे ही पटाखे तक पहुंची पटाखे फूटने लगे।
पूरा आठनेर पटाखों की आवाज से गूंज उठा। गनीमत यह रही कि आग पर जल्द काबू पाया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। जिस पटाखा दुकान में आग लगी थी उसे लगी कोई अन्य पटाखे की दुकान भी मौजूद थी। आगजनी की घटना में दुकान संचालक को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।



