Hemant Khandelwal News: भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल 13 नवम्बर को बैतूल नगर में करेंगे जनसंपर्क
Hemant Khandelwal News: BJP candidate Hemant Khandelwal will do public relations in Betul Nagar on November 13.
Hemant Khandelwal News: बैतूल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व सांसद-पूर्व विधायक हेमंत खण्डेलवाल सोमवार 13 नवम्बर को बैतूल नगर के 5 वार्डाे में सघन जनसंपर्क करेंगे और डोर टू डोर मतदाताओं से मिलकर आशीर्वाद लेंगे।
भाजपा प्रत्याशी के मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल 13 नवम्बर को दोपहर 2 बजे से सायं 7.30 बजे तक बैतूल नगर के इंदिरा वार्ड, प्रताप वार्ड, अम्बेडकर, देशबंधु वार्ड एवं महावीर वार्ड में डोर टू डोर जनसंपर्क करेंगे। श्री खण्डेलवाल स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओ और पार्टी पदाधिकारियों के साथ उक्त वार्डाे में डोर टू डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं से मिलेंगे और क्षेत्र के चहुमुखी विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।



