Gold Silver Price Today: आज धनतेरस पर सोना-चांदी के दाम में बढ़ोतरी, जाने 22 कैरेट सोने के दाम
Gold Silver Price Today: Today the price of gold and silver increased on Dhanteras, know the price of 22 carat gold.

Gold Silver Price Today: आज शुक्रवार को धनतेरस पर सोना- चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। ( Gold- Silver) त्योहारी सीजन में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 10 नवम्बर 2023 को सोने के दाम 60,000 प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी के दाम 70000 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम 60445 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 70850 रुपए प्रति किलो रही। आज शुक्रवार 10 नवम्बर 2023 धनतेरस को सोने चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 55368 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 45334 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है। 14 कैरेट वाले सोने के दाम 35360 रहे।

