Silver Price Today: आज सोने के दाम में आई कमी, चांदी के रेट में बढ़ोतरी
Silver Price Today: Gold price decreased today, silver rate increased

Silver Price Today: आज गुरुवार को सोने के दाम में गिरावट आई है। वही चांदी के दामों में बढ़ोतरी होगी। ( Gold- Silver) त्योहारी सीजन में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार 2 नवम्बर 2023 को सोने के दाम 60,000 प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी के दाम 71000 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक गुरुवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम 60985 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71470 रुपए प्रति किलो रही। आज गुरुवार 2 नवम्बर 2023 को सोने सोने के दाम में मामूली कमी आई है और चांदी के दाम बढ़े है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 55862 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 45739 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है। 14 कैरेट वाले सोने के दाम 35676 रहे।


