Gold Silver Price Today: सोने- चांदी के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, जाने 22 कैरेट सोने के दाम
Gold Silver Price Today: Gold and silver prices increased again, know the price of 22 carat gold.

Gold Silver Price Today: आज गुरुवार को सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है। ( Gold- Silver) त्योहारी सीजन में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार 26 अक्टूम्बर 2023 को सोने के दाम 60,000 प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी के दाम 71000 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम बढ़कर 60888 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71360 रुपए प्रति किलो रही। आज गुरुवार 26 अक्टूबर 2023 को सोने चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 55773 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 45666 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है। 14 काह वाले सोने के दाम 35620 रहे।


