Betul Hadsa News: ख़ौलते हुए पानी में गिरे युवक की दर्दनाक मौत, चावल बनने गर्म हो रहा था पानी
Betul Hadsa News: Painful death of a young man who fell into boiling water, the water was being heated to prepare rice.

Betul Hadsa News: बैतूल भंडारे के लिए एक बर्तन में पानी उबल रहा था। उबलते पानी में युवक गिर गया। जिसे उपचार के लिए गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भर्ती किया। यहां से युवक को भोपाल अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में युवक की मौत हो गई।
- Betul political news: सहमति बनाकर मुलताई को बनाएगें जिला – शिवराज, भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख के पक्ष में की विशाल जनसभा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आमला थाना क्षेत्र के ग्राम उमरिया में भंडारे का भोजन बनाने के लिए एक बड़े गंजे में पानी गर्म किया जा रहा था। इस उबलते पानी में संदीप पिता मक्खू (35) को चक्कर आने से गिर गया। गर्म पानी में गिरने के कारण युवक के शरीर का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से झुलस गया था, जिसे उपचार के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया। यहां से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। युवक की हालत गंभीर होने पर मंगलवार की शाम को भोपाल रेफर किया गया। भोपाल ले जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। घटना 23 तारीख की बताई जा रही है। मृतक का बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।



