Betul Road Accident: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर पिता पुत्र की दर्दनाक मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
Betul Road Accident: Unknown vehicle hits bike, painful death of father and son, police busy investigating the accident

Betul Road Accident: बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भरकावाड़ी निवासी पिता- पुत्र बाईक से बैतूल से अपने गाँव भरकावाड़ी जा रहे थे। मंगलवार की शाम को गुणवंत बाबा मंदिर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में रमेश पिता गुलाब मानकर 52 वर्ष और पुत्र राहुल पिता रमेश मानेकर 21 वर्ष की मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही बैतूल बाजार पुलिस घटना स्तर पर पहुंची और जायजा लिया। मृतक पिता- पुत्र का बुधवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शॉप परिजनों को सौंप दिया है। बैतूल बाजार पुलिस में मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दशहरे के दिन पिता पुत्र की मौत हो जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।



