Gold- Silver Price: आज सोने के दाम में आई मामूली गिरावट, चांदी 72 हजार के पार पहुँची
Gold- Silver Price: Today there was a slight decline in the price of gold, silver crossed 72 thousand

Gold- Silver Price: आज सोमवार को सोने के दाम में मामूली कमी आई है और चांदी के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। ( Gold- Silver) नवरात्र में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार 23 अक्टूम्बर 2023 को सोने के दाम 60,000 प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी के दाम 72000 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम बढ़कर 60632 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 72286 रुपए प्रति किलो रही। सोमवार 23 अक्टूबर 2023 को सोने के दाम कम और चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 55539 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 45474 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है।


