Betul Train Information: इंटरलॉक के कारण रद्द की गई 8 ट्रेनों को लेकर आई बड़ी जानकारी
Betul Train Information: Big information regarding 8 trains canceled due to interlock

Betul Train Information: इंटरलॉक वर्क के कारण जो 8 ट्रेने रद्द कर करने और 2 ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित करने के आदेश जारी किए थे। अब यह आदेश को रद्द कर दिया है। सभी ट्रेने अपने निर्धारित समय पर चलेगी। जानकारी के अनुसार
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत बुधनी, मिडघाट चौका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर चल रहे थर्ड लाइन कार्य के अंतर्गत बुदनी एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री इंटरलॉक एवं इंटरलॉक वर्क जो की 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के मध्य चलेगा शुरू होने वाला था। अभी इस कार्य को अगले आदेश तक के लिए स्थागित कर दिया है। अब सभी रद्द ट्रेन अपने समय पर चलेगी कोई भी ट्रेन रद्द नही रहेगी।
इन ट्रेनों के रद्द होने की जारी हुई थी सूचना
इंटरलॉक के के कारण इन ट्रेनों को रद्द करने के आदेश हुए थे जिनमें ट्रेन क्रमांक 19343 इंदौर -सिवनी पंचवेली ,19344 सिवनी- इंदौर पंचवेली, ट्रेन क्रमांक 14624 फिरोजपुर- सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस, ट्रेन क्रमांक 14623 सिवनी- फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस, ट्रेन क्रमांक 12923 त्रिशताब्दी इंदौर -नागपुर, ट्रेन क्रमांक 12924 त्रिशताब्दी एक्सप्रेस नागपुर -इंदौर, ट्रेन क्रमांक 12405 भुसावल- निजामुद्दीन , ट्रेन क्रमांक 12406 गोंडवाना एक्सप्रेस निजामुद्दीन रायगढ़ और इन ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किये जाने के आदेश थे जिनमें
ट्रेन क्रमांक 12589 गोरखपुर से सिकंदराबाद एक्सप्रेस, ट्रेन क्रमांक 12590 सिकंदराबाद से गोरखपुर एक्सप्रेस शामिल है। यह सभी ट्रेने अब रद्द नही रहेगी। पूर्व की तरह अपने समय पर चलेगी।


