Betul Vande Bharat Train: बैतूल को मिली वंदे भारत ट्रेन की सौगात, समाजसेवियों ने तिलक लगाकर किया स्वागत
Betul Vande Bharat Train: Betul received the gift of Vande Bharat Train, social workers welcomed it by applying tilak.
Betul Vande Bharat Train: बैतूल केंद्र सरकार ने वंदे भारत एक्सप्रेस जो इंदौर से भोपाल चलती थी उसे नागपुर तक कर दिया है। इसके साथ ही बैतूल में भी स्टापेज कर दिया है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों नवदुनिया के शिखर सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को शहर के जितेंद्र बंटी पेसवानी, बबलू खुराना, पवन वर्मा ने ज्ञापन देकर इंदौर से नागपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग की थी।
Betul Mandi Bhav 9 October 2023: 9 अक्टूबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, मूंग के दामों में बढ़ोतरी
समाजसेवियों की इस मांग पर रेल मंत्री ने उन्हें ठोस आश्वासन दिया था कि वंदे भारत ट्रेन को इंदौर से नागपुर के लिए चलाया जाएगा। इसी के आधार पर बैतूल में वंदे भारत का स्टापेज पहले दिन ही शुरू हो गया है। इस अवसर पर समाजसेवियों ने ट्रेन का तिलक लगाकर बैतूल में स्वागत किया। जितेंद्र पेसवानी ने बताया कि अब बैतूल से इंदौर के लिए प्रतिदिन ट्रेन की सुविधा मिल गई है। वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 6.10 बजे इंदौर से चलेगी और लगभग दोपहर 12बजे बैतूल पहुंचेगी। इसके अलावा नागपुर से 15.20 बजे चलकर बैतूल लगभग 5 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन रात में 11.45 मिनट पर इंदौर पहुंचेगी। वंदे भारत के बैतूल स्टापेज से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। समाजसेवियों ने रेल मंत्री के साथ ही वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज के लिए पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल एवं का आभार व्यक्त किया है।



