Vande Bharat Train News: जो काम सांसद नही पर पाए ओ काम बंटी पेशवानी, और बबलू ने कर दिखाया, आज से इंदौर से नागपुर तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन
Vande Bharat Train News: The work which MPs could not do but Bunty Peshwani, and Bablu did it, Vande Bharat train will run from Indore to Nagpur from today
Vande Bharat Train News: बैतूल जिले के लोग ट्रेनों के संचालन से लेकर स्टापेज की सांसद दुर्गादास उइके मांग करते रहे है। 5 वर्ष बीतने में है ना तो किसी ट्रेन का स्टापेज हो सका ना कोई नई ट्रेन चली। जो काम सांसद नही कर पाए ओ काम पूर्व रेल सलाहकार समिति के सदस्य और समाज सेवी बंटी पेसगवानी, बबलू खुराना और उनके साथियों ने कर दिखया है। इन सभी की मेहनत रंग लाई है। दरअसल बात यह है कि बंटी पेशवानी, बबलू खुराना, पवन वर्मा और उनके साथी एक समाचार पत्र के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंचे थे। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए। कार्यक्रम में श्री पेशवानी और श्री खुराना और उनके साथियों ने रेल मंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन दिया और इंदौर भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस को नागपुर तक चलने की मांग की गई। रेलवे मंत्री ने इनकी बातों को बेहद गंभीरता से लिया। रेल मंत्री ने वंदे भारत ट्रेन को नागपुर तक चलने की बात कही। चंद दिनों बाद ही इंदौर से भोपाल तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को नागपुर तक चलने के आदेश जारी हो गए है। आज 9 अक्टूबर 2023 से वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर से नागपुर तक चलेगी। जो काम 5 वर्ष में सांसद नहीं कर पाए वह काम बैतूल के आम नागरिकों ने रेल मंत्री से मुलाकात कर कर दिखाया है। सांसद जिले वासियों आश्वासन ही देते रहे है। वैसे भी जनता संसाद के कार्यकाल से बेहद नाराज है। संसाद का 5 वर्ष का कार्यकाल बीतने में है लेकिन कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है।बैतूल स्टापेज की उठने लगी मांग
वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर से नागपुर तक तो चलने लगी लेकिन बैतूल में इसका स्टॉपेज नहीं है। बैतूल की जनता वंदे भारत ट्रेन का बैतूल में स्टॉपेज करने की मांग कर रहे हैं। आम जनता अपने स्तर पर खुद ही ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेन स्टापेज मांग कर रहे हैं। आम जनता को सांसद से कोई उम्मीद नहीं है। जब वंदे भारत एक्सप्रेस इंदौर से नागपुर तक चलने लगी तो समय अनुसार बैतूल में स्टॉपेज भी मिल जाएगा यह कोई बड़ी बात नही है। इसके पहले भी कई ट्रेन चली जिनका बैतूल में स्टॉपेज नहीं था समय अनुसार स्टापेज मिलते गया। वंदे भारत ट्रेन का कभी ऐसे ही होगा।
ट्रेन चलने की जानकारी मिलती ही सांसद का लेटर वायरल

जैसे ही जानकारी लगी की वंदे भारत ट्रेन इंदौर से नागपुर तक चलने के आदेश हुए हैं वैसे ही संसद का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पत्र में सांसद ने रेल मंत्री को लिखा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का बैतूल स्टापेज किया जाय। बात यह है कि अभी तक संसद न तो ट्रेन चलाने की मांग कर पाए और ना कोई ट्रेन का स्टॉपेज हो पाया है। जब वंदे भारत ट्रेन नागपुर तक चलने की जानकारी लगी तो सांसद ने तत्काल लेटर लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ताकि वंदे भारत ट्रेन का श्रेय सांसद को मिल सके। जब ट्रेन के आदेश आये तो सांसद की नींद खुली। खैर जो भी हो इस पत्र का कोई मतलब नही है। इनके पत्र लिखने से कोई फर्क नही पड़ता है। ट्रेन समय के साथ आने वाले दिनों में वैसे भी बैतूल में रुकेगी।



