Train Canceled News: रेलवे की तीसरी लाइन का कार्य चलने से 7 ट्रेनें रहेगी रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन
Train Canceled News: 7 trains will remain canceled due to the work on the third line of Railways, routes of two trains changed

Train Canceled News: बैतूल पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत बुधनी, मिडघाट चौका एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर चल रहे थर्ड लाइन कार्य के अंतर्गत बुदनी एवं बरखेड़ा स्टेशनों पर प्री इंटरलॉक एवं इंटरलॉक वर्क जो की 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के मध्य चलेगा इस कारण से निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द किया गया है।
ट्रेन क्रमांक 19343 इंदौर -सिवनी पंचवेली 15 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक 13 ट्रिप रद्द रहेगी अशोक कटारे मुख्य यातायात निरीक्षक बैतूल ने बताया कि 19344 सिवनी- इंदौर पंचवेली 16 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के मध्य 13 ट्रिप रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 14624 फिरोजपुर- सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस 14 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक 14 ट्रिप रद्द रहेगी ट्रेन क्रमांक 14623 सिवनी- फिरोजपुर पातालकोट एक्सप्रेस 15 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के मध्य 14 ट्रिप रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12923 त्रिशताब्दी इंदौर -नागपुर 24 अक्टूबर को रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12924 त्रिशताब्दी एक्सप्रेस नागपुर -इंदौर 25 अक्टूबर , ट्रेन क्रमांक 12405 भुसावल- निजामुद्दीन 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के मध्य 4 ट्रिप रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12406 गोंडवाना एक्सप्रेस निजामुद्दीन रायगड़ 13 अक्टूबर से 22 अक्टूबर के मध्य 4 ट्रिप रद्द रहेगी। इसके अलावा निम्न ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है
ट्रेन क्रमांक 12589 गोरखपुर से सिकंदराबाद एक्सप्रेस 18 एवं 25 अक्टूबर को अपने प्रॉपर रूट भोपाल -इटारसी के बजाय जबलपुर- इटारसी होकर आएगी। ट्रेन क्रमांक 12590 सिकंदराबाद से गोरखपुर एक्सप्रेस यह ट्रेन 19 एवं 26 अक्टूबर को अपने प्रॉपर मार्ग इटारसी- भोपाल की बजाय इटारसी- जबलपुर रूट से जाएगी।

