22-02-2022 को बना गजब संयोग, ठीक 2.22 बजे हुआ 2 लकी बच्चों का जन्म


नई दिल्ली – सोशल मीडिया (Social Media) पर इस तारीख को लेकर कई अलग अलग तरह के मीम्स बन रहे है। वहीं, इसी बीच इस अनोखी तारीख से एक और संयोग जुड़ गया है। हाल ही में खबर मिली है कि एक महिला ने 22-02-2022 को 2:22 मिनट (दो बजकर, 22 मिनट) पर एक बच्चे को जन्म दिया।

यह मामला अमेरिका के Long Island के Catholic Health Mercy Hospital का है। यहां पर एक महिला ने 22-02-2022 को ठीक 2:22 बजे (AM) एक बच्चे को जन्म दिया। हॉस्पिटल के प्रवक्ता ने बताया कि, बच्चे के जन्म के बाद माता-पिता ने उनसे कहा कि, ‘यह हमारा नसीब था कि, हम सही समय पर और सही जगह पर पहुंच गए।’ वहीं, कपल वेंडी कैंपोस और मर्सिडीज मैनुअल बच्चे के जन्म के समय और तारीख को लेकर बेहद खुश हैं। उन्होंने बच्चे का नाम Logan Jowill Coreas Vasquez रखा है।

बता दें कि, इसी हॉस्पिटल में एक अन्य महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। यह महिला यह महिला कैंसर सर्वाइवर है। इस महिला ने 22-02-2022 तारीख को एक बच्चे को सुबह 9:20 और दूसरा को 9:22 बजे जन्म दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button