Betul Road Accident News: यात्री बस ने बाइक सवार को कुचला, मौत, इधर हाईवे पर गैस से भरा टैंकर पलटा
Betul Road Accident News: Passenger bus crushes bike rider, death, here tanker filled with gas overturns on the highway
Betul Road Accident News: बैतूल-इंदौर हाईवे पर शनिवार दोपहर को यात्री बस ने बाईक सवार युवक को कूचल दिया। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर 1 बजे इंदौर से बैतूल आ रही एक निजी यात्री बस ने बाईक सवार युवक को कूचल दिया। हादसे में अनिल उईके (22) की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाईक चालक रांग साईड से चल रहा था, इसलिए हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का जायजा लिया गया। बस को थाने लाकर खड़ा कर दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
गैस से भरा टैंक पलटा, बड़ा हादसा टला

बैतूल-इटारसी नेशनल हाईवे पर प्रोपेलन गैस से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर पलटने से लगभग दो घंटे तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम को बैतूल, इटारसी हाईवे केसला और बागदेव के बीच प्रोपेलन गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटने के कारण हाईवे के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई थी जिससे यातायात बाधित हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंंची और तत्काल वाहनों की आवाजाही बंद की। दो क्रेनों की सहायता से टैंकर को सड़क से हटाया गया। गनीमत यह रही कि यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। अन्यथा गैस का टैंकर पलटने से हादसा भी हो सकता था। बताया जा रहा है कि गैस से भरे टैंकर को हाईवे से हटाने के बाद रात्रि 9 बजे हाईवे पर यातायात सुचारू हो सका।



