MP Weather Update: मानसून की विदाई शुरू, जाने मौसम के संबंध में ताजा अपडेट, कितनी हुई बैतूल में बारिश

MP Weather Update: Farewell to monsoon begins, know latest updates regarding weather, how much rain occurred in Betul

MP Weather Update: मानसून ने विदाई के संकेत दे दिए हैं। देश के कई हिस्सों से मानसून अब जाने लगा है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी 30 सितंबर के बाद से मानसून की विदाई होने की संभावना है। मौसम विभाग भोपाल के मौसम वैज्ञानिक पीएल धावले ने बताया कि 30 सितंबर के बाद मानसून की विदाई हो सकती है। अगले तीन-चार दिनों तक मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बहुत अधिक बारिश कि अब संभावना कम है। अब तक पूरे मप्र में 935.4 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी हाल ही में पिछले कुछ दिन पहले हुई तेज बारिश के कारण तेजी से बारिश का आंकड़ा पूरा हुआ है। 
नए सिस्टम बनने पर हो सकती बारिश
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 30 सितंबर तक भले ही मानसून की विदाई हो सकती है लेकिन एकाएक से बारिश खत्म नहीं होगी। तेज धूप के कारण लोकल नए सिस्टम बनने से बारिश हो सकती है। अभी छत्तीसगढ़ क्षेत्र में एक नया सिस्टम बन रहा है हालांकि मप्र में इसका असर बहुत अधिक होने की संभावना कम है। 
बैतूल में 43 इंच से अधिक बारिश
भू अभिलेख कार्यालय से जानकारी के मुताबिक बैतूल में अब तक 1092.0 मिमी यानी 43 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है। जिले में औसत बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। जिले के 4 ब्लाक जिसमें घोड़ाडोंगरी, मुलताई, प्रभात पट्टन और आठनेर में औसत बारिश का आंकड़ा अभी पूरा नहीं हुआ। 

Related Articles

Back to top button