MP Weather Update Today: मप्र के 4 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलो में येलो अलर्ट, जाने मौसम की पूरी जानकारी

MP Weather Update Today: Orange alert in 4 districts of MP and yellow alert in 18 districts, know complete information about the weather.

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में फिर बारिश का दौरा शुरू हो गया है। कई जिलों  में झमाझम बारिश हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को मलनखंड में 99.2, भोपाल 69.4, नर्मदापुरम 54.4, खरगौन 50.0, बैतूल 38.4 शिवपुरी मंडला 23.0 20.2,  उज्जैन 18.4, उमरिया 11.2 मिमी बारिश दर्ज की है।शुक्रवार सुबह जारी बुलेटिन में अगले 24 घंटे के दौरान सीहोर, देवास, छिंदवाड़ा एवं बालाघाट जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट और विदिशा, भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, मंदसौर,
शाजापुर, आगर, भिंड, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, मंडला, सागर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 
बैतूल में आधे घंटे तक झमाझम बारिश
गुरुवार दोपहर को बैतूल जिला मुख्यालय पर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज बारिश होना शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक तेज बारिश होते रही सड़कों से लबालब पानी बहने लग गया था। तेज बारिश होने से निचले क्षेत्र में बसे घरों में पानी घुसने के समाचार मिले है। आधे घंटे तक बारिश होने के बाद फिर मौसम खुल गया और हल्की धूप भी निकाली थी। जरा भी बारिश होने की स्थिति में शहर का ड्रेनेज सिस्टम फेल हो जाता है। 

Related Articles

Back to top button