Mandi Karmchariyon Ki Hadtal: बैतूल में मंडी कर्मचारियों की हड़ताल से तीसरे दिन भी खरीदी रही बंद, किसान परेशान
Mandi workers' strike: Due to strike of market workers in Betul, procurement remained closed for the third day, farmers upset
Betul Mandi Karmchariyon Ki Hadtal: कृषि मंडी में कार्यरत कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। हड़ताल के कारण मंडी में खरीददारी बंद है। खरीदी बंद होने से किसानों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी कर्मचारियों ने 19 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ की है। 19 सितम्बर को गणेश उत्सव के कारण छुट्टी थी, लेकिन बुधवार और गुरुवार को हड़ताल के कारण मंडी में खरीददारी बंद रही।
- Betul Train Accident: चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में गई युवक की जान, मृतक की अभी तक नही हुई पहचान
कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें समय पर वेतन दिया जाए। भत्ते की मांग की गई। सभी कर्मचारियों को मंडी बोर्ड में शामिल कर एक तिथि को वेतन दिए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के कारण सबसे ज्यादा किसान परेशान है। मंडी में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में किसान उपज लेकर आते है। खरीदी नहीं होने से किसान परेशान है। किसानों का कहना है कि जरूरत के हिसाब से किसान मंडी में उपज लेकर बेचते है, लेकिन हड़ताल के कारण वे उपज नहीं बेच पा रहे है। कुछ किसान तो अब गांव में ही कम कीमत में व्यापारियों को उपज बेचने को मजबूर हो गए है। कब तक हड़ताल खत्म होगी, इसका कोई ठिकाना नहीं है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे और मंडी में खरीददारी भी बंद रहेगी। गुरुवार को हड़ताल का तीसरा दिन था। तीसरे दिन भी ख़रीदी बंद रही।


