Betul Today News: सदर रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से कटा युवक, मौत , जांच में जुटी जीआरपी
Betul Today News: Youth crushed by train on Sadar railway track, death, GRP engaged in investigation
Betul Today News: बैतूल शहर के सदर क्षेत्र रेलवे ट्रेक को पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया गया। जीआरपी के प्रधान आरक्षक रविश यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह शव पड़ा होने की सूचना मिली थी।
जिस पर मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शव का मुआयना किया तो मृतक की शिनाख्त भगतसिंह वार्ड निवासी 32 वर्षीय युवक अशोक धोमने के रूप में हुई है। यह युवक सेंटरिंग का काम करता था। उसकी लाश के पास पानी की एक बोतल भी मिली है। संभावना है कि वह रात में शौच के लिए उस तरफ गया होगा और ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि वह ट्रेन से टकराकर दूर फिका गया था। जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया और पसलिया टूट गईं, जबकि सिर में चोट और बाया हाथ कट गया था। रवीश कुमार के मुताबिक मृतक का शव जिस तरह अकड़ी हालत में मिला है। उससे आशंका है कि उसके साथ हाथ 12 घंटे पहले हुआ होगा। घर वालों ने उसे रात में ढूंढा भी था। लेकिन वह मिला नहीं था। यह हादसा डॉन बास्को के पास पैदल पगडंडी के पास हुआ है। फिलहाल जीआरपी पुलिस मृतक का पीएम करवा रही है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



