IMD Alert: MP के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, सारणी सतपुड़ा डैम के खोले गेट, 32 गाँवो का टूटा संपर्क
IMD Alert: Rain alert in 21 districts of MP, gates of Sarani Satpura Dam opened, contact with 32 villages lost
Mp IMD Alert Today: मध्य प्रदेश में बारिश का दौरा जारी है। कई जिलों में तेज तो कई में मध्यम बारिश होने के समाचार मिले है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दिन में नवेगांव में 24.0, दमोह 16.0, मंडला 16.0, खजुराहो 8.0, जबलपुर 7.2, पचमढ़ी 5.0, शिवपुरी 5.0, बैतूल 2.0, सागर 4.0, भोपाल 0.8, ग्वालियर 1.2, नर्मदा पुरम 0.2 मिमी बारिश दर्ज की है। MP के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में शिवपुरी, अशोक नगर, दतिया, मुरैना, भिण्ड, पन्ना, टीकमगढ एवं निवाडी जिला में।
श्योपुर कलां, रायसेन, गुना, ग्वालियर विदिशा, नर्मदापुरम्, सतना, सागर
दमोह, छतरपुर, सिवनी एवं कटनी जिलों अगले 24 घंटे के दौरान तेज से मध्यम बारिश हो सकती है।
तवा नदी में बाढ़ के चलते रात भर टूटा रहा 32 गावों का संपर्क
बैतूल जिले के सारणी में तीन दिनों से रुक रुककर बारिश का दौर जारी है। इससे जहां किसानों को राहत मिली है। वहीं सतपुड़ा डेम के गेट खुलने से पुनर्वास कैंप के गांवों का संपर्क बार बार टूट रहा है। जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सतपुड़ा जलाशय प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में 22 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसी के साथ बारिश का आंकड़ा बढ़कर 923 मिलीमीटर पर पहुंच गया है। इधर सतपुड़ा डेम का लेवल बढ़ते ही रात 10: 30 बेक तीन गेट एक फिट की ऊंचाई पर खोल दिए गए, जो सुबह तक खुले रहे। इस दौरान पुनर्वास कैंप चोपना के 32 से अधिक गांवों को जोड़ने वाला नांदिया घाट मार्ग बाढ़ की वजह से बंद रहा। सतपुड़ा डेम के तीन गेट एक-एक फिट की ऊंचाई पर खुले रहने से करीब 7 घंटे तक तवा नदी में प्रति सेकंड 2800 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गौरतलब है कि सतपुड़ा डेम की कुल जल भरन क्षमता 1433 फीट है। इस लेवल को 15 सितंबर के बाद मेंटेन किया जाता है। फिलहाल डेम का लेवल 1432.80 फीट है। सारणी और आसपास के क्षेत्र में सामान्य वर्षा 1500 मिलीमीटर है। जबकि सीजन में अब तक 923 मिलीमीटर ही बारिश रिकॉर्ड हुई है। यानी की इस साल 500 मिलीमीटर से भी अधिक बारिश कम रिकॉर्ड हुई है।



