Betul Weather News: गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, दुकानों में गुसा पानी, दिन में बैतूल में गिरा 3 इंच पानी
Betul Weather News: Heavy rain with thunder, water gushed into shops, 3 inches of water fell in Betul during the day.
Betul Weather News: बैतूल एक पखवाड़े के बाद बादलों ने अपना मौन व्रत तोड़ दिया। गुरूवार को गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग भोपाल ने बैतूल जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिले में बुधवार से मानसून सक्रिय हो गया। गुरूवार को भी जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। दूसरे दिन गुरूवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। सुबह रिमझिम बारिश हुई, इसके बाद मौसम खुल गया था। दोपहर 2.30 बजे मौसम का अचानक मिजाज बदल गया। आसमान में काले घने बादल छा गए। कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया और तेज बारिश होना शुरू हो गई। बादलों की गड़गड़ाहट से लोग सहमे हुए नजर आए। तेज बारिश से ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई। कोठीबाजार गांधी चौक पर कई दूकानों में पानी घुस गया। पानी निकासी नही होने से दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा है। भू-लेख अधिकारी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम से गुरूवार सुबह 8 बजे तक बैतूल में 15.2, घोड़ाडोंगरी 15.0, चिचोली 4.2, शाहपुर 15.0, मुलताई 17.4, पट्टन 6.0, आमला 18.0, भैंसदेही 68.0, आठनेर 8.2 और भीमपुर 2.0 मिमी बारिश दर्ज की है। अब औसत बारिश का आंकड़ा 741.9 मिमी पर पहुंच गया है। जबकि पिछले वर्ष 1394.2 मिमी बारिश हो चुकी थी।
- यह भी खबर पढ़े: Betul Crime News: बैतूल रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने टिन शेड पर चढ़ा युवक, हाई टेंशन लाइट को छूने का कर रहा था प्रयास
बैतूल में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग भोपाल ने जारी की गई एडवायजरी में बताया गया कि अगले 24 घंटे के दौरान बैतूल जिले में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। व्रजपात की संभावना अधिक बनी हुई है। 50 से 80 मिमी बारिश की संभावना जताई गई। मौसम विभाग ने सुबह अलर्ट जारी किया और दोपहर को गरज चमक के साथ तेज बारिश होना शुरू हो गई थी। अभी एक दो दिन तक मौसम इसी तरह बना रहने और तेज बारिश होने की संभावना है। झमाझम बारिश होने के कारण किसानों के चेहरे खिल गए है। किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों का कहना है कि बारिश से फसलों को फायदा होगा। फसलों को बारिश की सख्त जरूरत थी। बारिश से पानी की कमी पूरी हो जाएंगी। अभी कुछ तालाबों में भी पर्याप्त पानी नहीं आया है। इसी तरह बारिश होते रही तो तेजी से बारिश का कोटा पूरा होगा।
बैतूल दिन में लगभग 3 इंच बारिश
जिला मुख्यालय पर झमाझम बारिश हुई है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक 70.4 मिमी यानी लगभग 3 इंच बारिश दर्ज की है।



