Betul Mandi Bhav: आज 2 सितंबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, जाने सोयाबीन और गेहूं के दाम

Betul Mandi Bhav: Betul Mandi Bhav of today 2 September 2023, know the prices of soybean and wheat

Betul Mandi Bhav 2 September 2023: बैतूल मंडी में उपज की आवक बहुत कम हो रही है। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सप्ताह के आखरी दिन शनिवार को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 4 हजार 470 बोरे रही। मूंग की दाम अच्छे होने के बावजूद आवक नही रही। कोई भी किसान मूंग लेकर नही पहुँचे। सबसे ज्यादा 2 हजार 371 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1 हजार 140 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है। 

सोमवार पर बनी किसानों की नजर

रविवार की छुट्टी के बाद सप्ताह के पहले दिन सोमवार मंडी खुलेगी। किसानों की नजर बनी है। कि सोमवार को उपज के क्या दाम मिलेंगे। दामो में बढ़ोतरी होती है तो आवक भी बढ़ेगी। अभी किसानों के पास बहुत अधिक उपज भी नही है।इसलिए मंडी में आवक कम हो रही है।

किसानों को सोयाबीन ने रुलाया

इस वर्ष सोयाबीन ने किसानों को रुलाया है। किसानों को सोयाबीन के दाम 5 हजार किण्टल भी नही मिल पा रहे है। कई महीनों से सोयाबीन के दाम स्थिर बने हुए है। कई किसान आज भी दाम बढ़ने के इंतजार में है। कुछ ही महीने बाद नई सोयाबीन आएगी फिर आवक अच्छी रहेगी। 

Related Articles

Back to top button