Mandi Bhav Today: आज 28 अगस्त 2023 के बैतूल मंडी भाव, जाने सप्ताह के पहले दिन क्या रहे उपज के दाम
Mandi Bhav Today: Betul Mandi Bhav today, August 28, 2023, know what were the prices of produce on the first day of the week
28 August 2023 betul mandi bhav: बैतूल कृषि उपज मंडी में आवक कम और अधिक जारी है। मूंग के दामों में शनिवार गिरावट दर्ज थी। अभी कुछ दिन पहले मूंग के दाम ₹8000 प्रति कुंतल पर पहुंच गए थे। अब दम 7100 पर पहुंच थे। सप्ताह के पहले दिन 28 अगस्त को मूंग के दामों में फिर बढ़ोतरी हुई है। दाम कम होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी देखने को मिल रही है। सोमवार को कृषि उपज मंडी में आवक भी बहुत कम रही है। मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को 7806 बोरे उपज की आवक रही।
सोयाबीन की आवक लेकिन दाम कम
मंडी में इन दिनों सोयाबीन की आवक तो हो रही है। लेकिन दाम बहुत कम है। दाम अच्छे नही मिलने से किसान नाराज है। किसानों का कहना है कि कुछ दिनों से सोयाबीन 5 हजार किण्टल से भी कम भाव मे बिक रही है। किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।


